Breaking News

भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |   लखनऊ अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए     |   भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर SDPO राजेश वर्मा को हटाया गया     |   मुंद्रा पोर्ट 3000 किलो ड्रग्स केस: ED ने हरप्रीत तलवार के पांच ठिकानों पर छापे मारे     |  

श्री राम मंदिर की सुरक्षा-व्यवस्था में तैनात अधिकारियों ने महाकुम्भ में किया अमृत स्नान

महाकुम्भ 2025 के भव्य दिव्य एवं अलौकिक रूप से सम्पन्न होने के उपरांत वहां ड्यूटी में तैनात अयोध्या की फायर बिग्रेड की गाड़ी से आए अमृत स्वरूपी पवित्र संगम जल से मां सरयू नदी की गोद मे मण्डलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण अश्विनी कुमार पांडेय, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, कमाण्डेंट सीआरपीएफ सतीश दूबे, एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दूबे, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ध्रुव खाड़िया सहित सभी अधिकारीगण जो महाकुम्भ 2025 के दौरान अयोध्या आ रहे श्रद्वालुओं के श्री राम मंदिर के सुगम दर्शन व उनकी सुरक्षा में तैनात थे जिस कारण प्रयागराज महाकुम्भ में अमृत स्नान नही कर पाए थे उन सभी अधिकारियों ने अमृत स्नान किया। 
     
इस दौरान महापौर व अधिकारियों द्वारा महाकुम्भ 2025 के दौरान अयोध्या आई भारी भीड़ के सुगम दर्शन पूजन व उनकी यात्रा अनुभव को सुखद बनाने के लिए ड्यूटी में तैनात अधिकरियों, कर्मचारियों विशेषकर अयोध्या वासियों व मीडिया बन्धुओ का अमूल्य योगदान व सहयोग हेत धन्यवाद ज्ञापित करते हुए माँ सरयू से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। 

उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, एसपी सिटी मधुवन कुमार सिंह व पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।