Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

आदि कैलाश यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था हल्द्वानी से रवाना

आदि कैलाश यात्रा के लिए 49 तीर्थयात्रियों का जत्था हल्द्वानी से रवाना हो गया है। उत्तराखंड के पिथौरागढ जिले में मौजूद आदि कैलाश को शिव कैलाश या छोटा कैलाश के नाम से भी जाना जाता है। 

देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं ने उम्मीद जताई है कि उनकी यात्रा सफल होगी। यात्रा के लिए रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने शांति और भाईचारे की कामना की। 

पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश जाने से लोगों की यात्रा में दिलचस्पी बढ़ी है। आदि कैलाश यात्रा को पूरा करने में श्रद्धालुओं को सात दिन लगते हैं। इस दौरान तीर्थयात्री कुमाऊं के अलग-अलग मंदिरों के दर्शन करते हैं।