Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

केदारनाथ धाम के लिए नए रास्ते की खोज

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के सबसे अहम केदार नाथ धाम की यात्रा अब पहले से ज्यादा सुगम और सुरक्षित होने जा रही है. बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए अब एक नया और छोटा रास्ता निकाल लिया है. साथ ही केदारनाथ जाने का ये नया रास्ता पुराने रास्ते से बिल्कुल अलग होगा.

ये नया रास्ता पहले से ज्यादा आसान और छोटा है. केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और बीजेपी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि. केदारनाथ में हर साल आपदा जैसी स्थिति बनती है. जिस वजह से सरकार और संगठन ने बीते दिनों कुछ नए रास्तों पर खोज की और इन नए रास्तों को सुधारने पर जोर दिया ताकि जब भी आपदा जैसे हालात हों तब लोग सुरक्षित निकल सकें.