Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में की पूजा

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और पार्टी नेताओं के साथ कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। एएपी की नेता आतिशी और संजय सिंह ने भी मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लिया।

सीएम अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ दक्षिणी दिल्ली में रोड शो भी करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मौजूदा लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी है।