Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

छठ पूजा: भारतीय रेलवे ने चलाई 7,724 विशेष ट्रेनें

छठ पूजा के दौरान भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए विभिन्न रेलवे जोन ने स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। त्योहार के अवसर पर भारतीय रेलवे द्वारा 7,724 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जबकि पिछले साल 4,500 विशेष ट्रेनें चलाई गई थीं। 6 नवंबर को उत्तर मध्य रेलवे ने 8 विशेष ट्रेनें चलाईं। वहीं 7 नवंबर को 7 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है। 7 नवंबर को 34 ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे परिक्षेत्र से गुजरेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष प्रबंध किए हैं। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा यात्रियों को कतार बद्ध तरीके से ट्रेन में प्रवेश कराया जा रहा है।