Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Uttarakhand: खुल गए केदारनाथ के कपाट, अक्षय तृतीया पर जयकारों के बीच चारधाम यात्रा शुरू

Kedarnath: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुक्रवार को शुरू हो गई। गढ़वाल हिमालय में केदारनाथ मंदिर के द्वार अक्षय तृतीया के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ के कपाट खुलने के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपनी पत्नी गीता के साथ मौजूद थे। 

लगभग 10 हजार श्रद्धालु केदारनाथ के कपाट खुलने के साक्षी बने। परंपरा के अनुरूप सेना की ग्रेनेडियर रेजिमेंट के बैंड ने भक्ति धुनें बजाई। मंदिर को 20 क्विंटल से ज्यादा अलग-अलग फूलों से सजाया गया था। मंदिर के कपाट खुलने के समय तीर्थयात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई।