Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

दशहरा पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के सबसे बड़े राज्य के सीएम होने के साथ-साथ पीठाधीश्वर भी हैं और वह अपनी इस भूमिका को भी बखूबी निभाते हैं। आज विजयादशमी के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान गोरखनाथ मंदिर में श्रीनाथजी की विशेष पूजा-अर्चना की। पूजन के दौरान योगी आदित्यनाथ का पीठाधीश्वर वाला स्वरूप स्पष्ट दिखाई दिया।

बता दें, कि हर साल सीएम योगी विजयादशमी के अवसर पर विशेष पूजन करने के लिए गोरखनाथ मंदिर पहुंचते हैं और पूजन की गतिविधियों से संबंधित सभी कार्य भी खुद करते हैं व पूजा-अर्चना करने के बाद ही वापस लौटते हैं। योगी आदित्यनाथ गोरक्ष पीठाधीश्वर हैं, जिसके कारण उन्हें अपने धार्मिक दायित्वों का भी निर्वहन करना होता है।