Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

CM योगी आदित्यनाथ ने बाबा काल भैरव के किए दर्शन

सीएम योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर काशी में है. सीएम आदित्यनाथ ने सबसे पहले बाबा काल भैरव के दर्शन कर पूजन की। इसके बाद सीएम ने बाबा विश्वनाथ का दुग्धाभिषेक एवं जलाभिषेक किया। सीएम योगी ने आज अनंत चौथ के उपलक्ष में भगवान गणेश को आरती दिखाकर पूजा अर्चना की। 

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74 वे जन्म दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ धाम में 74 किलो का केक और लड्डू काटकर जन्मदिन मनाया। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की और पी एम के जीवन में सुख शांति समृद्धि आए इसकी कामना भी की। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यमंत्री एवं विधायक सहित मंडलायुक्त भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए लड्डू और केक देकर कहा आज हमारे प्रधानमंत्री का जन्मदिन है आप लोग उनके लिए प्रार्थना करें कि उनकी आयु दीर्घायु हो और देश में अमन शांति हो इसकी कामना करे। 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ समय में रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में विश्वकर्म योजना के अंतर्गत हस्तशिल्प कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित करेंगे।