Breaking News

ईरान ने अमेरिका के साथ डिप्लोमैटिक बातचीत बंद की     |   अगले 48 घंटे सावधान रहें: भारत सरकार का ईरान में रह रहे भारतीयों को संदेश     |   आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |  

UP: ब्रज के मथुरा-वृंदावन में गहरा रहा है होली का रंग, देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र- मथुरा और वृंदावन में होली का रंग गहराता जा रहा है, जबकि देश भर में होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। पारंपरिक रूप से ब्रज क्षेत्र भगवान कृष्ण से जुड़ा है। माना जाता है कि श्रीकृष्ण का बचपन वृंदावन में गुजरा था। 

वृंदावन में होली मनाने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए कानून व्यवस्था का खास ख्याल रखा जा रहा है। वृंदावन, मथुरा और आसपास की जगहों पर वसंत पंचमी के साथ होली शुरू हो जाती है और करीब एक महीने चलती है। ये त्योहार ना सिर्फ धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर है। खास कर ये राधा-कृष्ण के पवित्र प्रेम की याद दिलाता है। हर साल की तरह इस साल भी देश-विदेश से लाखों लोग ब्रज की होली खेलने के लिए पहुंच रहे हैं।