छठ पूजा के नजदीक आते ही दिल्ली में चहल-पहल बढ़ गई है। त्योहार के लिए जरूरी सामान खरीदने वालों की बाजारों में भारी भीड़ है। छठ के लिए लोग बांस के सूप, टोकरियां, फल और पूजा का सामान खरीद रहे हैं।
हालांकि, महंगाई की वजह से लोगों का उत्साह पहले से कम हुआ है। कुछ लोग बताते हैं कि पिछले साल की तुलना में इस साल बाजार में कीमतें लगभग दोगुनी है।इस बीच, छठ से पहले यमुना संसद संगठन ने यमुना नदी का शुद्धीकरण किया। संगठन ने आईटीओ पर बने छठ घाट पर 'यमुना भिक्षाटन महायज्ञ' किया।
कार्यक्रम में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी हिस्सा लिया और संगठन के काम की सराहना की। देश के कई राज्यों में छठ पूजा मनाई जाती है। लेकिन बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में इसकी खास अहमियत है।
दिल्ली में छठ पूजा के लिए सात नवंबर को सरकारी छुट्टी दी गई है, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के त्योहार मना सके। इसके अलावा दिल्ली सरकार छठ के लिए पूरे शहर में एक हजार 'मॉडल घाट' बनाने की तैयारी भी कर रही है।