Breaking News

आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज: भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया     |   हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पेपर लीक न हो, अगली बार से कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट होगा: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान     |   आजादी से अब तक दिल्ली में जितनी झुग्गी-बस्तियां हैं उन सबको मिलेगा पक्का मकान: CM रेखा गुप्ता     |   लखनऊ अग्निकांड: घटनास्थल की जांच के बाद SIT टीम ने पीड़ितों के परिजनों से बात की     |   दरगाह के पास दीप जलाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार     |  

अयोध्या राम मंदिर परिसर में आठ नए मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा, दो से आठ जून तक चलेगा समारोह

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में अयोध्या के राम मंदिर परिसर के भीतर आठ नए मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरी हो गई है। इन मंदिरों में पहले माले पर बना राम दरबार भी शामिल है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह तीन से पांच जून तक चलेगा। गंगा दशहरा त्योहार इसी दौरान पड़ रहा है। सोमवार को पूरे शहर में कलश यात्रा के साथ पूजा की विधिवत शुरआत हुई।

राम दरबार के अलावा जिन मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा होगी, वे हैं भगवान शिव, भगवान गणेश, हनुमान जी, सूर्य देव, देवी भगवती, देवी अन्नपूर्णा, और शेष अवतार को समर्पित मंदिर। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश भर से भारी संख्या में वीवीआईपी, संत और धर्म गुरुओं के शामिल होने की उम्मीद है। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पिछले साल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए समारोह में की गई थी।