Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

प्रयागराज महाकुंभ: अयोध्या में भी चल रही है तैयारियां, सुविधाएं बढ़ाने पर है प्रशासन का जोर

अयोध्या के जिला प्रशासन और लोगों को उम्मीद है कि प्रयागराज में महाकुंभ मेले में भाग लेने के बाद श्रद्धालु रामनगरी में भी आएंगे। इसके लिए प्रशासन ने अभी से कोशिशें शुरू कर दी हैं ताकि भक्तों को हर तरह की सुविधा मिल सके। इसमें बुनियादी ढांचे को और सुधारना, ठहरने का इंतजाम और शहर को सुंदर बनाना शामिल है। प्रशासन की कोशिश ये है कि जो भी भक्त अयोध्या आएं, वो इस यात्रा को ताउम्र याद रखें।

तीर्थयात्रियों के आराम को सुनिश्चित करने के अलावा साफ पानी और स्वच्छता जैसी जरूरी सुविधाओं के साथ-साथ गैस हीटर को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रशासन अयोध्या में आगमन को दिव्य और स्वागत योग्य महसूस कराने के लिए शहर के प्रमुख एंट्री पॉइंट और अहम इलाकों को और खूबसूरत बनाने की योजना बना रहा है

अगले साल 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होगा। मेले में तकरीबन 40 करोड़ लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।