Breaking News

निहंग-व्यापारी विवाद: पंजाब के CM भगवंत की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बातचीत हुई     |   उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हुए पुल हादसे का संज्ञान लिया     |   राम मंदिर दान चोरी मामला, SIT जांच में लापरवाही के सबूत मिले     |   अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे     |   WB: बैंक अकाउंट्स फ्रीज होने पर तृणमूण कांग्रेस ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया     |  

UP: जन्माष्टमी पर औरैया में मची है खास धूम, मानी जाती है भगवान श्रीकृष्ण की ससुराल

Uttar Pradesh: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूरे देश में हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के कुदरकोट कस्बे में ये त्योहार खास अंदाज में मनाया जाता है। मान्यता है कि ये वो जगह है जहां भगवान कृष्ण के ससुराल वाले रहते थे। माना जाता है कि कुदरकोट का अलोपा देवी मंदिर वो स्थान है जहां भगवान ने रुक्मिणी का अपहरण उस वक्त किया था, जब वे पूजा करने आई थीं।

पौराणिक कथाओं के मुताबिक कुदरकोट को कभी कुंडापुर के नाम से जाना जाता था, जो रुक्मिणी के पिता राजा भीष्मक की राजधानी थी। माना जाता है कि रुक्मिणी ने इस मंदिर में माता गौरी की पूजा की थी और कृष्ण द्वारा उनका अपहरण करने के बाद देवी गायब हो गईं। इसी वजह से मंदिर का नाम अलोपा देवी मंदिर पड़ा।

कुदरकोट के लोगों के लिए जन्माष्टमी इसलिए खास है क्योंकि वे भगवान कृष्ण को अपने शहर का दामाद मानते हैं।