Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

रूद्रेश्वर देवता के देवराणा मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु

उत्तरकाशी: रवांई घाटी के मुंगरसन्ति क्षेत्र में आषाढ मास में होने वाले पौराणिक और ऐतिहासिक देवराणा मेले में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा और हजारों की संख्या में श्रद्धालु पंहुचे और रूद्रेश्वर महादेव से मन्नत मांगी।

बता दें कि रूद्रेश्वर महादेव का यह मेला देवराणा के देवदार के संघन घने जंगल में होता है और यहां कि अलौकिक और सांस्कृतिक छटा अपने आप में देखने लायक है। देवराणा को धार्मिक महत्व से यदि देखें तो यहां की पवित्रता महत्वपूर्ण है। देवराणा मेले में लगभग रंवाई, जौनपुर, जौनसार, बाबर और गंगा घाटी से सैकड़ों गांवों से हजारों लोग आतें हैं और रूद्रेश्वर महादेव से मन्नत मांगते हैं।

रूद्रेश्वर महादेव के मेले का वह क्षण बहुत महत्वपूर्ण है जब देव माली मंदिर के उपर बने सिहं के ऊपर बैठकर भक्तों को रूद्रेश्वर महादेव के दर्शन करवातें हैं और इसी पल का लोग वहां इंतजार करतें हैं और रूद्रेश्वर महादेव से मन्नत मांगते हैं।

देव माली संकित थपलियाल और अमीत नौटियाल ने बताया कि रूद्रेश्वर महादेव का पौराणिक रवांई के लगभग 70 गांव के लोगों के आस्था का केंद्र और लोग यहां पर आकर लोग अपनी गुहार रूद्रेश्वर महादेव से लगाते हैं और लोगों की मन्नतें पूरी भी होती है। रूद्रेश्वर महादेव के चार थान हैं बजलाडी़, तियां, कंडाऊं, और देवलसारी यहां रूद्रेश्वर महादेव बारी बारी से एक एक वर्ष विराजतें हैं।