Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

अमरनाथ गुफा के लिए 244 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के पंथा चौक बेस कैंप से भारी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को 244 अमरनाथ यात्रियों का जत्था गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। 

ये अमरनाथ तीर्थयात्रियों का 21वां जत्था है। 100 तीर्थयात्री 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम रास्ते से और बाकी 14 किलोमीटर तेज चढ़ाई वाले बालटाल रास्ते से मंदिर की ओर निकले। 

52 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी। बालटाल और पहलगाम के रास्ते होने वाली यात्रा 19 अगस्त को खत्म होगी।

हर साल लाखों श्रद्धालु गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से बने शिवलिंग का दर्शन करने अमरनाथ यात्रा करते हैं।