Breaking News

रूस ने 41 रूसी सैनिकों के शवों के बदले यूक्रेन को 1,000 यूक्रेनी सैनिकों के शव सौंपे     |   15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू, अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए नियम तय, उम्र सीमा भी लागू     |   सेंसेक्स 931 अंक गिरकर 76,631 पर बंद, निफ्टी 222 अंक लुढ़ककर 23,775 पर पहुंचा     |   ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की फोन पर बात, तनाव कम करने पर हुई चर्चा     |   'बातचीत फेल हुई, तो लंबी लड़ाई के लिए तैयार', ईरान ने दी नई धमकी     |  

प्रयागराज में महाकुंभ मेले की तैयारियां जोरों पर, पुलिस करेगी 30 हजार कर्मियों की भर्ती

संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ के शुरू होने में अब तीन महीने बचे हैं, ऐसे में महाकुंभ मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां आने वाले श्रद्धालु अच्छे से स्नान कर सकें, इसके लिए तैयारी की जा रही हैं। इस बीच यूपी पुलिस तीस हजार कर्मियों की भर्ती करने की तैयारी में है। नए पुलिसकर्मियों को मेले की ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वो श्रद्धालुओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए अच्छी तरह से तैयार रहें। 

हिंदू धर्म में महाकुंभ मेला आस्था का प्रतीक है। हर 12 साल बाद ये देश के चार पवित्र शहर प्रयागराज, हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में से किसी एक जगह आयोजित किया जाता है। प्रयागराज में महाकुंभ मेला जनवरी 2025 में शुरू होगा। 

एसएसपी राजेश द्विवेदी ने कहा, "महाकुंभ 2025 में 30 हजार से अधिक पुलिस बल जिसमें की सिविल पुलिस, जल पुलिस, होमगार्डस, पीएसई, पैरामिलिट्री फोर्स ये नियुक्त की जाएगी। जैसा आप जानते हैं ये श्रद्धा का संगम है, श्रद्धा का पर्व है। ना केवल देश से बल्की विदेश से भी करोड़ों श्रद्घालु यहां पर आएंगे। स्नान करेंगे।"
  
आगे उन्होंने कहा "इसके लिए जो भी पुलिस बल हमारे पास आ रहा है विभिन्न चरणों में आएगा। उसको ट्रेनिंग दी जाएगी। ना सिर्फ सुरक्षा के लिए कुंभ के बारे में, ताकि उन्हें एक सीख मिले और उन्हें पता रहे कि श्रद्धालुओं से किस तरह व्यवहार करना है। उन्हें कई लोगों को रास्ता बताना हो सकता है, कई लोग भटक सकते हैं। किस संसाधन से कहां जाएंगे इन सबकी जानकारी एक अच्छे तरीके से हमारा पुलिस बल उन्हें दे। इसकी उन्हें जानकारी दी जाएगी।"