Breaking News

विपक्ष के भारी हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित     |   नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के बीच भारत-नेपाल रेल सेवा अगले आदेश तक बंद     |   भरत तिवारी पर गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट, एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन     |   CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, 1 किलो से गोल्ड चूके     |   CWG 2026: सीमा ने 58.65 मीटर थ्रो के साथ भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल     |  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हैदराबाद में रोड शो

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद के वोटरों से बीजेपी उम्मीदवार के. माधवी लता को चुनने और इस लोकसभा सीट को "रजाकारों" से "मुक्त" करने का आग्रह किया। शाह ने हैदराबाद में पार्टी उम्मीदवार माधवी लता के लिए प्रचार भी किया।

अमित शाह ने एआईएमआईएम को लेकर कहा, "40 साल से हैदराबाद को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, 40 साल से रजाकार यहां प्रतिनिधि बनकर बैठे हैं। बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता को चुनें और सीट को "रजाकारों" से "मुक्त" कराएं।"  "किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है और हर मतदाता, चाहे वो हिंदू हो या मुस्लिम, उसे  कमल के निशान पर वोट देना चाहिए और हैदराबाद को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए काम करना चाहिए।"

एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद से मौजूदा असदुद्दीन ओवैसी यहां से फिर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों के लिए 13 मई को वोटिंग होगी।