Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

TDP ने YSRCP सलाहकार सज्जला के खिलाफ पुलिस में कराई शिकायत दर्ज

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने वाईएसआरसीपी के महासचिव सज्जला रामकृष्ण रेड्डी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि वाईएसआरसीपी काउंटिंग एजेंटों की बैठक में उनकी टिप्पणी भड़काऊ थी।

ताडेपल्ली में पुलिस को शिकायत पत्र सौंपने के बाद टीडीपी नेता देवीनेनी उमा ने कहा कि वाईएसआरसीपी के राज्य महासचिव सज्जला रामकृष्ण ने वाईएसआरसीपी काउंटिंग एजेंटों की बैठक में गैरकानूनी बयान दिए। उन्होंने टीडीपी और जनसेना काउंटिंग एजेंटों के खिलाफ हिंसा को उकसाया।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की मांग है कि पुलिस रेड्डी को उनकी टिप्पणियों के लिए गिरफ्तार करे, जिसका मकसद काउंटिंग प्रक्रिया के दौरान परेशानी पैदा करना था।