Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

छत्‍तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की तैयारी!

छत्‍तीसगढ़ की साय सरकार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की तैयारी में है। इसके लिए आम लोगों से ई-मेल के माध्यम से सुझाव मांगा गया है। सरकार ने अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। समिति को तीन बिंदुओं पर सरकार को 15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

सुझाव के लिए निर्धारित प्रारूप सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। सरकार ने एक देश एक चुनाव को आधार मानते हुए इस दिशा में काम करना शुरू किया है। सरकार ने तर्क दिया है कि एक साथ चुनाव कराने से वित्तीय व मानव संसाधन की बचत होगी। नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव एक साथ कराने को लेकर विधानसभा में अशासकीय संकल्प पर चर्चा हुई थी।