Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

नरेंद्र मोदी को नेता चुनने के लिए NDA संसदीय दल की बैठक आज

नरेंद्र मोदी को नेता चुनने के लिए आज एनडीए के नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक होगी। इसके साथ ही नरेंद्र मोदी का लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। शपथ ग्रहण समरोह रविवार को हो सकता है। 

नरेंद्र मोदी के एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद टीडीपी अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू और जेडीयू के प्रमुख नीतीश कुमार जैसे गठबंधन के वरिष्ठ सदस्य राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और उन्हें समर्थन देने वाले सांसदों की सूची सौंपेंगे। 

एनडीए के पास 294 सांसद हैं, जो 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत के 272 के आंकड़े से ज्यादा है।