Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

महाराष्ट्र में निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल ने कांग्रेस को दिया समर्थन

महाराष्ट्र से निर्दलीय लोकसभा सांसद विशाल पाटिल ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात की और पार्टी को समर्थन दिया। 

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल के पोते पाटिल ने सांगली लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। 

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे में सांगली संसदीय सीट शिवसेना (उद्धव गुट) को देने के बाद पूर्व कांग्रेस नेता पाटिल ने निर्दलीय चुनाव लड़ था।