Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: नूह में वोटरों को जागरूक करने के लिए अभियान

हरियाणा विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को चुनाव होने हैं। इससे पहले नूह में जिला प्रशासन ने सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन प्रोग्राम या स्वीप के तहत स्कूली स्टूडेंट्स हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर निकले और वोट देने की अपील करते हुए नारे लगाए।

उनका मकसद खास कर महिला वोटरों का प्रतिशत बढ़ाना है। वोटिंग को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रशासन की योजना जिले की हर विधानसभा सीट पर मॉडल और पिंक बूथ बनाने की है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए पांच अक्टूबर को एक ही दौर में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।