Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

विश्व योग दिवस पर देशभर में योगमय माहौल, PM मोदी से लेकर राजनाथ सिंह तक ने किया योग

विश्व योग दिवस के मौके पर देश भर से योग करते हुए आम से लेकर खास लोगों की तस्वीरें सामने आई है। 12वें विश्व योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां पश्चिम बंगाल की राजधानी में योग किया तो वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेघालय में वायु सेना प्रमुख के साथ योग किया। 12वें विश्व योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में आम लोगों के साथ योग किया। इस दौरान उनके साथ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी समेत उनके मंत्रीमंडल के कई सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान पीएम ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग दुनिया का सबसे बड़ा सामुदायिक उत्सव बन गया है, जो अलग-अलग देशों और संस्कृतियों के लोगों को एक साथ लाता है।

कोलकाता में योग कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आस पास के लोगों को समझाते हुए भी नजर आए। उन्होंने अपने साथ योग कर रहे लोगों को कहा कि योग करने से आदमी 70 वर्ष की उम्र में 50 वर्ष का दिखता है। योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां कोलकाता में मौजूद रहे। वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मेघालय में वायु सेना प्रमुख के साथ योग कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सेना के अधिकारियों के साथ योग किया। 

नीट-री परीक्षा की तैयारियों के बीच योग कार्यक्रम में हिस्सा बनने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली में मौजूद रहे। यहां उन्होंने योगा किया। योग दिवस के मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने असम के गुवाहाटी में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान वित्त मंत्री के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी योग करते नजर आए। 

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र में अपने साथियों के साथ योग करते दिखे। बता दें कि गोयल मुंबई की एक सीट से लोकसभा के सांसद भी है। ऐसे में योग करने के लिए उन्होंने लोकसभा क्षेत्र को चुना। योग दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पंजाब के जलंधर में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान वह पंजाब भाजपा के नेताओं के साथ योग करते नजर आए। योग दिवस के मौके पर राज्सभा के उपसभापति हरिवंश नारायण और लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली में योग किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व कानून मंत्री और लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद मौजूद रहे।