Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आज घोषणा पत्र जारी करेगी कांग्रेस

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों के नेता जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी आज अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इसके अलावा कांग्रेस ने सात गारंटियों के तहत प्रदेश की जनता से 6 हजार रुपये मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने, तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली, पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर, हर महिला को दो हजार रुपये मासिक आर्थिक सहायता और कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ देने का वादा किया है।

 हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान संयुक्त रूप से शनिवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र जारी करेंगे। 

वहीं इसके अलावा पात्र गरीब व्यक्तियों को सौ-सौ गज के मुफ्त प्लाट तथा इन प्लाटों पर साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से शौचालय व रसोई के साथ दो कमरों का मकान बनाकर देने का वादा भी जनता से किया है। कांग्रेस ने 25 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज देने का वादा भी किया है।