Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

कंगना रनौत के समर्थन में आए कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह

बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी का मामला सामने आया है। जहां दिल्ली जाते वक्त CISF की एक महिला सिपाही ने उन्हें कथित रूप से थप्पड़ मार दिया। 

अब इस मामले पर चुनाव में कंगना के प्रतिद्वंदी रहे कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।  उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. ऐसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए, खासकर एक महिला के साथ जो अब संसद की सदस्य है। ’

उन्होंने आगे कहा, ‘किसान आंदोलन को लेकर सीआईएसएफ कांस्टेबल की कुछ शिकायतें थीं, लेकिन किसी पर इस तरह से हमला करना दुर्भाग्यपूर्ण है।  सुरक्षाकर्मी को अगर कोई परेशानी थी तो उन्हें अपनी बात रखनी चाहिए थी, लेकिन इस तरह का कदम सही नहीं है। हम इसकी निंदा करते हैं और सरकार को इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।’