Breaking News

यूबीटी बागी सांसद ने लोकसभा स्पीकर को सौंपा पत्र     |   NEET UG परीक्षा तक सर्विस पर रोक के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचा टेलीग्राम     |   योग-डे के लिए 7 दिन कोलकाता का रेड रोड बंद... शुभेंदु सरकार के आदेश को HC में चुनौती, होगी सुनवाई     |   कानपुर में बॉयफ्रेंड के कहने पर पत्नी ने किया पति पर चाकू से हमला, अस्पताल में मौत     |   दिल्ली पहुंचे यूबीटी सांसद राजाभाऊ वाजे, बोलें- मैं उद्धव के साथ हूं     |  

कवर्धा कांड में छत्तीसगढ़ सरकार का एक्शन

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह प्रकरण में एक के बाद एक तीन लोगों की मौत के बाद प्रशासनिक विफलता के आरोपों से घिरे कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी डा. अभिषेक पल्लव को शुक्रवार को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर गोपाल वर्मा को कलेक्टर और राजेश कुमार अग्रवाल को एसपी नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों से मारपीट के मामले में रेंगाखार थाने के निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित वहां पदस्थ कुल 23 पुलिसकर्मियों को भी हटा दिया है। गत 15 सितंबर को लोहारीडीह में भाजपा से जुड़े शिवप्रसाद साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।