Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता की खून से लथपथ मिली लाश

छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ब्लाक कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य हरिराम पटेल की खून से सनी लाश मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। अज्ञात आरोपी धारदार हथियार से हत्या कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बरमकेला पुलिस के अलावा फारेनसिक टीम के साथ-साथ डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। 

बरमकेला पुलिस, फॉरेनसिक टीम के अलावा डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंचकर आरोपियों के सुराग ढूंढने में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि ब्लॉक कांग्रेस बरमकेला के कार्यकारिणी सदस्य हरिराम पटेल सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कमरीद गांव का रहने वाला है। हत्या के कारणों का अभी तक पट नहीं लग पाया है। पुलिस जांच के बाद ही इस बात का पता चल सकेगा।