Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तिखा हमला

सहारनपुर के सर्किट हाउस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशान साधा है, उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र के साथ अपना चित्र लगाकर बाबा साहब का अपमान किया है। समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार के दौरान कभी भी दलितों को सम्मान नहीं दिया है ना ही कभी ऊंचे पदों पर बिठाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस भी दिखावे की राजनीति कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हमेशा बाबा साहब को सम्मान दिया गया है। पहलगाम की घटना को प्रदेश अध्यक्ष ने बहुत ही निंदनीय घटना बताया है और कहां की नरेंद्र मोदी सरकार पहलगाम की घटना को करने वाले एवं उनके सहयोगियों को कड़ी सजा देगी।