Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ में भी मिलेगा आरक्षण, CM साय ने किया ऐलान

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने अग्निवीरों को बड़ी सैगात दी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फैसला लिया है कि प्रदेश में भी अग्निवीरों को आरक्षण दिया जाएगा. इसे लेकर सीएम साय ने विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन बड़ी घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों को बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रदेश सरकार अग्निवीरों को पुलिस आरक्षक, जेल प्रहरी जैसे पदों पर शामिल करने की सुविधा देगी. विशेष आरक्षण के लिए जल्दी ही निर्देश जारी किए जाएंगे.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में जितने भी अग्निवीर हैं उनके सेवा के बाद छत्तीसगढ़ सरकार उन्हें पुलिस आरक्षक, वनरक्षक, जेल प्रहरी जैसे पदों पर प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने की सुविधा देगी. इसके निर्देश छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करने वाली है. सीएम साय ने कहा कि शनिवार को नीति आयोग की बैठक हैं. विकसित छत्तीसगढ़ की बात रखेंगे. किसानों को बड़ा मार्केट मिलेगा. किसान भाइयों को अब अपने फसलों का ज्यादा दाम मिलेगा.