Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

Board Result 2025: मेघालय बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें चैक?

Meghalaya board 10th result 2025: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने आज क्लास 10वीं का रिजल्ट (MBOSE SSLC Result 2025) आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है. जो छात्र इस वर्ष सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. रिजल्ट की घोषणा के साथ ही मेघालय के लाखों छात्रों के इंतजार का अंत हो गया है. छात्र नतीजे यहां दिए गए स्टेप्स की मदद से भी चेक कर सकते हैं.

MBOSE ने पहले ही नोटिस जारी कर जानकारी दी थी कि 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा. इस साल मेघालय बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थीं. परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संपन्न हुई थीं.  इस साल कुल 87.10 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं.

कैसे देखें रिजल्ट?

  • मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाएं.
  • होमपेज पर उपलब्ध मेघालय बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • नए खुले पेज लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
  • सबमिट पर क्लिक करें और रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • रिजल्ट चेक करें और पेज को डाउनलोड करें.
  • आगे की जरूरत के लिए रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास जरूर रख लें. 

मेघालय बोर्ड 10वीं टॉपर्स की लिस्ट

रैंक-1: लीशा अग्रवाल और अविला कैथरीन पी. लिंगदोह

रैंक-2: इवन्शन नोंगरुम और पोरी पांडे

रैंक-3: अनुश्मिता चौधरी, सौरव पांडे और यूलीजमीन रिलिन एल. सुतिंग

रैंक-4: अनामिका सिंह

रैंक-5: तैशा ग्रेस पाक्यनतिन, मैनडरसन थोन्गनी,एस्थर डी. शिरा, महिर इस्लाम

बोर्ड परीक्षा कब हुई थी?

मेघालय बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 25 फरवरी के बीच एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक राज्यभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं. अंग्रेजी के पेपर के साथ शुरू हुई इस परीक्षा का समापन मैथ्स/विशेष गणित के पेपर के साथ हुआ था.