Breaking News

भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |   लखनऊ अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए     |   भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर SDPO राजेश वर्मा को हटाया गया     |   मुंद्रा पोर्ट 3000 किलो ड्रग्स केस: ED ने हरप्रीत तलवार के पांच ठिकानों पर छापे मारे     |  

अमेरिका में शटडाउन, सरकारी कामकाज ठप, फंडिंग बिल पास नहीं करा पाए ट्रंप

अमेरिका में नए वित्त वर्ष की शुरुआत से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कांग्रेस के बीच फंडिंग बिल पर सहमति न बनने से सरकार शटडाउन में चली गई है। ये सब तब हुआ, जब ट्रंप ने कहा था कि "हम नहीं चाहते कि ये बंद हो।" इससे लगभग 750,000 संघीय कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजे जाने का अंदेशा है और कुछ की नौकरी स्थायी रूप से जाने का भी खतरा है। राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि कई कार्यालय शायद स्थायी तौर पर बंद हो सकते हैं। उनके मुताबिक वे कई ऐसी चीजें करेंगे, जो अपरिवर्तनीय और बुरी होंगी।

शिक्षा, पर्यावरण और कई दूसरी सेवाओं पर शटडाउन का असर पड़ने की आशंका है। हालांकि ट्रंप के निर्वासन एजेंडे पर इसका असर पड़ने की संभावना नहीं है। डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े लोग अफोर्डेबल केयर एक्ट के तहत लाखों लोगों के लिए खत्म हो रही स्वास्थ्य सेवा सब्सिडी के लिए फंड की मांग कर रहे हैं। वहीं रिपब्लिकन पार्टी और राष्ट्रपति ट्रंप ने बातचीत करने से इनकार कर दिया है। दोनों ही पक्षों ने कोई स्पष्ट समाधान भी पेश नहीं किया है। हालांकि सरकार की कई शाखाएं काम करती रहेंगी, लेकिन छुट्टी पर भेजे गए कर्मचारियों और नौकरी पर बने हुए लोगों को वेतन मिलने में देरी का सामना करना पड़ सकता है। ये हालात कई परिवारों के लिए आर्थिक मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।