अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने यूरोप के चार वामपंथी समूहों को औपचारिक रूप से आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया। यह कदम उस समय आया है जब ट्रंप ने कंजरवेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की हत्या के बाद लेफ्ट-विंग चरमपंथ पर कड़ा प्रहार करने की घोषणा की थी। ये सभी नेटवर्क यूरोप में सक्रिय हैं और अमेरिका में इनकी कोई प्रत्यक्ष गतिविधि दर्ज नहीं है। इनके खिलाफ विस्फोटक भेजने, सरकारी भवनों के बाहर बम लगाने और दाएं-विचारधारा समूहों पर हिंसक हमलों के आरोप हैं।
बता दें, यूरोप दशकों से वामपंथी राजनीतिक हिंसा का केंद्र रहा है, जबकि हाल के वर्षों में अमेरिका में ज्यादातर हमले दक्षिणपंथी चरमपंथियों द्वारा हुए हैं। हालांकि, ट्रंप प्रशासन का कहना है कि एंटी-फासिस्ट और अराजकतावादी नेटवर्क पश्चिमी सभ्यता को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। ट्रंप प्रशासन इससे पहले भी एंटीफा को घरेलू आतंकवादी संगठन घोषित कर चुका है।
अमेरिका: ट्रंप प्रशासन ने चार यूरोपीय वामपंथी समूहों को किया आतंकी घोषित
You may also like
ट्रंप ने युद्ध-विराम को 'विश्व शांति के लिए 'एक बड़ा दिन' बताया, होर्मुज के पुनर्निर्माण में समर्थन का किया वादा.
अमेरिका-ईरान युद्धविराम से शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स करीब चार प्रतिशत उछला.
सीजफायर के बाद वॉशिंगटन में बवाल: ट्रंप के फैसले पर विरोध, सुरक्षा कड़ी.
ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर लागू होते ही कच्चे तेल के दाम गिरे.