अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एलन मस्क के अपने प्रशासन से बाहर निकलने के संकेत दिए हैं। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, "ऐसा समय आएगा जब उन्हें कुछ महीनों में पद छोड़ना पड़ेगा।" राष्ट्रपति ट्रंप से जब समयसीमा बताने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा, "कुछ महीने।"
उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि वे लंबे समय तक पद पर बने रहें। लेकिन ऐसा समय आएगा जब उन्हें पद छोड़ना पड़ेगा।" मस्क को "देशभक्त" और "स्मार्ट व्यक्ति" बताते हुए ट्रंप ने पिछले कुछ महीनों में उनके योगदान की सराहना की।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मैं चाहता हूं कि एलन लंबे समय तक पद पर बने रहें। नंबर एक मैं उन्हें पसंद करता हूं, नंबर दो वो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। नंबर तीन वो देशभक्त हैं।" ट्रंप ने आगे बताया कि मस्क के नेतृत्व में सरकारी दक्षता विभाग ने लाखों डॉलर की धोखाधड़ी का पता लगाया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क के प्रशासन छोड़ने के संकेत दिए
You may also like
US Iran Ceasefire: मिडिल ईस्ट में युद्धविराम, लेकिन युद्ध की वजह बरकरार.
सीजफायर के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान, ईरान को हथियार देने वाले देश पर लगेगा 50% टैक्स.
'ईरान पर ट्रंप के बयानों ने उन्हें पीछे हटने के लिए किया मजबूर', विदेश मामलों के विशेषज्ञ का दावा.
ट्रंप ने युद्ध-विराम को 'विश्व शांति के लिए 'एक बड़ा दिन' बताया, होर्मुज के पुनर्निर्माण में समर्थन का किया वादा.