Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

भारत में और ज्यादा निवेश करेंगी गूगल-एनवीडिया, AI पर रहेगा खास फोकस

टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़ी दिग्गज कंपनियां गूगल और एनवीडिया भारत में अपनी भागीदारी को और मजबूत करने की तैयारी कर रही हैं। इन कंपनियों का खास फोकस एआई टेक्निक पर है। न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद गूगल और एनवीडिया के सीईओ ने भारत में अपनी एआई टेक्निक का विस्तार करने का ऐलान किया है। 

एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने प्रधानमंत्री मोदी की एआई में गहरी रुचि और भारत को बदलने के उनके नजरिए की तारीफ की। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी जेन्सेन हुआंग की तरह ही डिजिटल रूप से सशक्त भारत के लिए प्रधानमंत्री मोदी के विजन पर जोर दिया। 

सुंदर पिचाई ने कहा कि गूगल पहले से ही भारत में काफी निवेश कर रहा है, वो भारतीय लोगों को और ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए उत्सुक है। भारत के बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम और टेक्नोलॉजी एडवांसमेंट के साथ ये घोषणाएं भारत की एआई टेक्निक के लिए बदलाव का संकेत है।