Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

श्रीलंका ने 21 भारतीय मछुआरों को स्वदेश भेजा

श्रीलंकाई नौसेना ने देश की समुद्री सीमा में कथित तौर पर मछली पकड़ने को लेकर गिरफ्तार किए गए 21 भारतीय मछुआरों को स्वदेश वापस भेज दिया गया है। यहां भारतीय मिशन ने ये जानकारी दी। अक्सर दोनों देशों के मछुआरों को एक-दूसरे की समुद्री सीमा में अनजाने में घुस जाने पर गिरफ्तार कर लिया जाता है।

भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ श्रीलंका से 21 भारतीय मछुआरों के समूह को सफलतापूर्वक स्वदेश भेज दिया गया है। वे फिलहाल वापसी की राह में हैं।’’ मछुआरा मुद्दा द्विपक्षीय संबंधों में विवाद का एक विषय रहा है। श्रीलंकाई नौसैन्य कर्मी श्रीलंका की समुद्री सीमा में अवैध रूप से घुस जाने की कथित घटनाओं के दौरान पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलियां भी चला देते हैं और उनकी नौकाएं भी जब्त कर लेते हैं।

श्रीलंका भी भारतीय प्रशासन पर ऐसा ही रवैया अपनाने का दावा करता है। पाक जलडमरूमध्य तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाली संकरी जल पट्टी है जहां प्रचुर मात्रा में मछलियां पायी जाती हैं। ये इलाका मछुआरों को बहुत आकर्षित करता है। अक्सर एक दूसरे की समुद्री सीमा में अनजाने में घुस जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है।