कर्ज में डूबी विमान कंपनी स्पाइसजेट ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपना माल और सेवा कर (जीएसटी) का पूरा बकाया चुका दिया है। स्पाइसजेट पर 145 करोड़ रुपये से ज्यादा का जीएसटी बकाया था। उसने पिछले सप्ताह पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिए 3,000 करोड़ रुपये जुटाए थे।
कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उसने पूरे बकाया जीएसटी का भुगतान कर दिया है। स्पाइजेट के 3,000 करोड़ रुपये जुटाने से संबंधित प्रारंभिक नियोजन दस्तावेज के अनुसार, एयरलाइन पर 15 सितंबर तक 145.1 करोड़ रुपये का जीएसटी बकाया था।
विमान कंपनी 3,000 करोड़ रुपये की नई पूंजी मिलने के बाद कर्मचारियों के जुलाई और अगस्त के बकाया वेतन के साथ-साथ जून के लंबित वेतन का भी भुगतान कर दिया है।
स्पाइसजेट ने बकाया जीएसटी का किया भुगतान
You may also like
'14 मिलियन ईरानी जान कुर्बान करने के लिए तैयार', ट्रंप के अल्टीमेटम पर ईरान के राष्ट्रपति का दावा.
ईरान ने फिर खारिज किया अमेरिकी सीजफायर का प्रस्ताव.
आर्टेमिस-2 मिशन ने चंद्रमा के आसपास सबसे अधिक दूरी तय करने का बनाया रिकॉर्ड.
ईरान संघर्ष पर ट्रंप भड़के, NATO को बताया ‘कागजी शेर’, सहयोगियों पर उठाए सवाल.