Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

त्रिपुरा में तीन ट्रांसजेंडर समेत छह बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

त्रिपुरा से मुंबई जाने की योजना बना रहे तीन ट्रांसजेंडर समेत कुल छह बांग्लादेशी नागरिकों को पश्चिम त्रिपुरा जिले के एक रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए सभी बांग्लादेशियों के पास भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज नहीं थे।

उन्होंने कहा कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने गुरुवार को जिरानिया रेलवे स्टेशन पर निगरानी बढ़ा दी।

अगरतला जीआरपी थाने के प्रभारी तापस दास ने कहा, "गुप्त सूचना के आधार पर हमने कल जिरानिया रेलवे स्टेशन से छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये जीआरपी, आरपीएफ पुलिस स्टेशनों, बीएसएफ और हमारी सहयोगी एजेंसियों का ज्वाइंट ऑपरेशन था। वे सीमा पार कर बांग्लादेश से भारत आए थे। पहले उनके पास कोई वैध दस्तावेज भी नहीं था। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे ट्रेन से मुंबई जा रहे थे।" उन्होंने बताया कि चार लोग बांग्लादेश के किशोरगंज जिले के जबकि बाकी दो नोआखली जिले के रहने वाले हैं।