Breaking News

‘नेगोशिएशन पटरी से उतर सकती है’, रूस ने इजरायल के लेबनान पर हमले की आलोचना की     |   दो दिवसीय दौरे पर कतर की राजधानी दोहा पहुंचे हरदीप सिंह पुरी     |   ‘इजरायल की कार्रवाई की निंदा’, शहबाज शरीफ बोले- लेबनान के साथ खड़ा है पाकिस्तान     |   विधानसभा चुनाव: शाम 6 बजे तक असम में 85.04, केरल में 77.38, पुडुचेरी में 89.08% मतदान     |   तेल की कीमतें फिर से उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंची     |  

सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकंडक्टर फैसिलिटी का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ मंत्री ली सीन लूंग की तरफ से आयोजित लंच के बाद एईएम होल्डिंग्स लिमिटेड की सेमीकंडक्टर फैसिलिटी का दौरा किया।

पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर कंपनी में छात्रों से बातचीत भी की। सिंगापुर और भारत के बीच गुरुवार को चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि सिंगापुर न केवल साझेदार देश है बल्कि ये हर विकासशील देश के लिए प्रेरणा है।

प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर पीएम मोदी दो दिन की यात्रा पर सिंगापुर पहुंचे हैं। लॉरेंस वोंग के साथ बातचीत से पहले सिंगापुर संसद भवन में पीएम मोदी का रेड कार्पेट पर स्वागत किया गया।