Breaking News

दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर     |   असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान     |   'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील     |   'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस     |   पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू     |  

गाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में जीता ड्यूपेज काउंटी बोर्ड का चुनाव, परिवार में खुशी की लहर

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की मूल निवासी सबा हैदर ने हाल ही में अमेरिका में ड्यूपेज काउंटी बोर्ड के चुनाव में जीत हासिल की है। ये कामयाबी उनके जीवन और करियर में मील का पत्थर है। सबा हैदर की जीत से गाजियाबाद में उनका परिवार और पड़ोसी बेहद खुश हैं। वे इसे देश की कामयाबी के तौर पर देख रहे हैं। 

उनका कहना है कि सबा ने साबित कर दिया है कि जज्बे से किसी भी चुनौती को मात दी जा सकती है। सबा के घरवाले बताते हैं कि वो शुरू से ही पढ़ाई में बहुत अच्छी हैं। पढ़ाई के साथ साथ जब उसने करियर शुरू किया तो उसमें भी कामयाबी हासिल की। जिस दिन सबा ने विदेश में चुनाव जीता, वो भारत में रह रहे उनके परिवार के लिए गर्व करने का मौका था। सबा की मां बताती हैं कि इतनी बड़ी कामयाबी बिना संघर्ष के नहीं मिली।

सबा की सफलता सिर्फ उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि गाजियाबाद में उनके परिवार, दोस्तों और समुदाय के लिए उत्सव की तरह है। अमेरिका में सबा की जीत से परिवार का सीना गर्व से और चौड़ा हो गया है। सबा अमेरिका के शिकागो में रहती हैं। अब परिवार उनके भारत आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।