Breaking News

‘नेगोशिएशन पटरी से उतर सकती है’, रूस ने इजरायल के लेबनान पर हमले की आलोचना की     |   दो दिवसीय दौरे पर कतर की राजधानी दोहा पहुंचे हरदीप सिंह पुरी     |   ‘इजरायल की कार्रवाई की निंदा’, शहबाज शरीफ बोले- लेबनान के साथ खड़ा है पाकिस्तान     |   विधानसभा चुनाव: शाम 6 बजे तक असम में 85.04, केरल में 77.38, पुडुचेरी में 89.08% मतदान     |   तेल की कीमतें फिर से उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंची     |  

Poland: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने वारसॉ दौरे के दूसरे दिन पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा से बातचीत की। मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के पहले चरण में बुधवार को पोलैंड पहुंचे, इस दौरान वे यूक्रेन की राजधानी कीव भी जाएंगे।

उन्होंने अपने पोलिश समकक्ष डोनाल्ड टस्क से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी की पोलैंड यात्रा पिछले 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पोलैंड की पहली यात्रा है। वार्ता से पहले चांसलरी में पीएम मोदी का औपचारिक रेड कार्पेट स्वागत किया गया।