प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते पहली बार ऑस्ट्रिया के दौरे पर जाएंगे। दो दिवसीय दौरे के बीच दोनों देशों के मध्य व्यापारिक साझेदारी पर बातचीत होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात भी करेंगे। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि दोनों देशों के बीच 40 साल बाद प्रधानंत्री स्तर की यात्रा हो रही है। ऑस्ट्रिया के चांसलर ने पीएम मोदी को आमंत्रित किया था।