Breaking News

‘नेगोशिएशन पटरी से उतर सकती है’, रूस ने इजरायल के लेबनान पर हमले की आलोचना की     |   दो दिवसीय दौरे पर कतर की राजधानी दोहा पहुंचे हरदीप सिंह पुरी     |   ‘इजरायल की कार्रवाई की निंदा’, शहबाज शरीफ बोले- लेबनान के साथ खड़ा है पाकिस्तान     |   विधानसभा चुनाव: शाम 6 बजे तक असम में 85.04, केरल में 77.38, पुडुचेरी में 89.08% मतदान     |   तेल की कीमतें फिर से उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंची     |  

पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। उन्होंने यूक्रेन की अपनी हालिया यात्रा के अनुभव के बारे में पुतिन को बताया। साथ ही पुतिन से युद्ध के जल्द, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा कि दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच रणनैतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर भी चर्चा की है। पीएम मोदी ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को उनकी यूक्रेन यात्रा के बारे में जानकारी दी थी।