Breaking News

‘नेगोशिएशन पटरी से उतर सकती है’, रूस ने इजरायल के लेबनान पर हमले की आलोचना की     |   दो दिवसीय दौरे पर कतर की राजधानी दोहा पहुंचे हरदीप सिंह पुरी     |   ‘इजरायल की कार्रवाई की निंदा’, शहबाज शरीफ बोले- लेबनान के साथ खड़ा है पाकिस्तान     |   विधानसभा चुनाव: शाम 6 बजे तक असम में 85.04, केरल में 77.38, पुडुचेरी में 89.08% मतदान     |   तेल की कीमतें फिर से उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंची     |  

नेपाल: बेकाबू बस नदी में गिरी, 14 लोगों की मौत

मिड नेपाल में भारतीय बस शुक्रवार को मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। हादसे में करीब 14 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, ये हादसा तनाहुन जिले के आइना पहाड़ा में हुआ। सशस्त्र पुलिस बल नेपाल आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण स्कूल के पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) माधव पौडेल के अगुवाई में 45 सशस्त्र पुलिस बल कर्मियों की टीम पहले ही हादसे की जगह पर पहुंच चुकी है और बचाव अभियान चला रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 14 शव बरामद किए गए हैं।