Breaking News

रूस ने 41 रूसी सैनिकों के शवों के बदले यूक्रेन को 1,000 यूक्रेनी सैनिकों के शव सौंपे     |   15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू, अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए नियम तय, उम्र सीमा भी लागू     |   सेंसेक्स 931 अंक गिरकर 76,631 पर बंद, निफ्टी 222 अंक लुढ़ककर 23,775 पर पहुंचा     |   ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की फोन पर बात, तनाव कम करने पर हुई चर्चा     |   'बातचीत फेल हुई, तो लंबी लड़ाई के लिए तैयार', ईरान ने दी नई धमकी     |  

नेपाल: कोसी बैराज में बस गिरी, 20 लोगों को बचाया गया

नेपाल के विराटनगर से राजस्थान के उदयपुर की ओर जा रही एक बस शुक्रवार को नेपाल में कोसी बैराज में गिर गई। बस में 20 यात्री सवार थे और उन सभी को सफलतापूर्वक बचा लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

सप्तरी के एसपी विपीन रेग्मी ने बताया कि बराज के गेट नंबर 35 के दक्षिण तरफ की दीवार तोड़ कर नदी में गिरी नरसिंह डिलक्स सेवा की बस नंबर को.1.ख. 4601 बस में सवार सभी यात्रियों को बचा लिया गया। उनके मुताबिक, बस में ड्राइवर, सह-चालक और यात्रियों समेत 20 लोग सवार थे। 

एसपी रेग्मी ने बताया कि बस में से बचाए गए 20 में से 17 घायलों का इलाज कोशी हेल्थ केयर अस्पताल, सुनसरी में किया जा रहा है, जबकि 3 का इलाज भारदह अस्पताल में किया जा रहा है।

ड्राइवर और अन्य यात्रियों से पूछताछ करने पर पता चला है कि दुर्घटनाग्रस्त बस में केवल 20 लोग सवार थे। एसपी रेग्मी ने बताया कि बस चालक और यात्रियों के बयान के बावजूद वहां पर खोजी कार्य किया जा रहा है।