नेपाल में बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर लगभग 200 हो गई, जबकि कम से कम 30 लोग अब भी लापता हैं। पुलिस ने ये जानकारी दी। पिछले शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ आई और जगह जगह भूस्खलन हुआ, जिससे हिमालयी राष्ट्र में तबाही मच गई।
नेपाल के पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश, बाढ़, भूस्खलन और पानी भर जाने की वजह से कम से कम 192 लोग मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि इस आपदा में देश भर में 194 लोग घायल भी हुए हैं, जबकि 30 लापता हैं।
नेपाल सरकार तलाशी, बचाव और राहत अभियानों को प्राथमिकता दे रही है। राहत-बचाव कार्यों के लिए सुरक्षा एजेंसियों को अलग-अलग इलाकों में भेजा गया है। अबतक 4500 से ज्याद लोगों को बचाया गया है। घायलों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को मुफ्त में भोजन समेत दूसरी चीजें मुहैया कराई जा रही है।
बाढ़ और भूस्खलन के कारण सड़के क्षतिग्रस्त हैं, जिसके कारण काठमांडू की तरफ जाने वाली मार्ग बंद हो गई। हजारों की संख्या में लोग फंसे हुए हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ऋषिराम तिवारी ने कहा कि परिवहन को फिर से चालू करने के लिए राजमार्गों को साफ किया जा रहा है। काठमांडू की प्रमुख नदी बागमती बारी बारिश के बाद से अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से करीब 200 लोगों की मौत
You may also like
Netflix की एनिमेटेड फिल्म ‘स्टेप्स’ में Cinderella को आवाज देंगी अमांडा सेफ्रिड.
लेबनान पर इजराइल के हवाई हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य किया बंद, युद्धविराम पर संकट.
इजरायल ने लेबनान पर बरसाया कहर, 10 मिनट में दागीं 100 मिसाइल, 250 लोगों की मौत.
Iran US Ceasefire: सीजफायर खत्म? ईरान ने लगाए 3 बड़े उल्लंघन के आरोप!.