इजराइल पर हालिया हमले के जवाब में इजराइली सैन्य विमानों ने यमन में दर्जनों हूती ठिकानों पर हमला किया है। इजराइल रक्षा बलों ने हमले शुरू करने वाले एफ-15 लड़ाकू जेट के फुटेज जारी किए।
सेना ने कहा कि उसने होदेइदा शहर में बिजली संयंत्रों और समुद्री बंदरगाह को निशाना बनाया। इनका इस्तेमाल हूती विद्रोहियों की ओर से इलाके में ईरानी हथियारों के ट्रांसफर के लिए किया जाता था। इसके अलावा, इन ठिकानों पर सैन्य आपूर्ति और तेल भी रखा जाता था।
हूती विद्रोहियों ने शनिवार को बेन गुरियन हवाई अड्डे पर उस समय बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के बाद शनिवार को वापस देश लौट आए थे।
इजराइल ने यमन में दर्जनों हूती ठिकानों पर हमला किया
You may also like
Netflix की एनिमेटेड फिल्म ‘स्टेप्स’ में Cinderella को आवाज देंगी अमांडा सेफ्रिड.
लेबनान पर इजराइल के हवाई हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य किया बंद, युद्धविराम पर संकट.
इजरायल ने लेबनान पर बरसाया कहर, 10 मिनट में दागीं 100 मिसाइल, 250 लोगों की मौत.
Iran US Ceasefire: सीजफायर खत्म? ईरान ने लगाए 3 बड़े उल्लंघन के आरोप!.