Breaking News

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा की भव्य शुरुआत; CM भूपेंद्र पटेल ने की 'पहिंद विधि'     |   इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |   अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला, होर्मुज़ में खतरों से जुड़े सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया     |   यूपी में टेरर फंडिंग नेटवर्क पर ED का एक्शन, लखनऊ समेत 13 जगह रेड     |   प्रशांत किशोर को तो हम जानते ही नहींः जीतन राम मांझी     |  

गाजा में हमास के नए सैन्य कमांडर का खात्मा, इजराइल का बड़ा दावा

Israel Gaza War: बुधवार को इजराइल ने कहा कि उसने गाजा शहर में हवाई हमलों के दौरान हमास के नए सैन्य कमांडर को निशाना बनाकर मार गिराया। ये घटना उसके पूर्ववर्ती नेता की हत्या के दो सप्ताह से भी कम समय बाद हुई है।

इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज और इजराइली सेना ने कहा कि मंगलवार को किए गए हमलों में मोहम्मद ओदेह मारा गया। मोहम्मद ओदेह नाम के एक व्यक्ति के परिवार ने कहा कि वह हमले में मारा गया, लेकिन उन्होंने यह पुष्टि नहीं की कि वह सैन्य विंग का कमांडर था। हमास ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

काट्ज ने उसे सात अक्टूबर, 2023 के हमलों का "मुख्य सूत्रधार" बताया, जिसके कारण गाजा में दो साल से अधिक समय तक युद्ध चला। उन्होंने कहा कि उस नरसंहार के बाद से इजराइल द्वारा हमास के सैन्य विंग के प्रमुख को मारे जाने का यह चौथा मामला है। पिछले प्रमुख इज अल-दीन अल-हद्दाद को 16 मई को मार गिराया गया था। मंगलवार के हमले में कम से कम तीन लोग मारे गए और 12 घायल हो गए। यह हमला मुसलमानों के एक प्रमुख त्योहार ईद अल-अधा की पूर्व संध्या पर हुआ।

काट्ज़ ने बुधवार को एक्स पर लिखा, “हमने सात अक्टूबर के नरसंहार का नेतृत्व करने वाले हर व्यक्ति को खत्म करने की कसम खाई थी और हम यही करेंगे, वे सभी, हर जगह, मौत के मुंह में जाएंगे। हमने यह भी कसम खाई थी कि हमास न तो नागरिक शासन और न ही सैन्य शासन कर पाएगा।” आने वाले चुनावों की तैयारी में जुटे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याह ने भी धमकी दी कि इजराइल सात अक्टूबर, 2023 के हमले में शामिल सभी लोगों को निशाना बनाएगा।