Breaking News

‘नेगोशिएशन पटरी से उतर सकती है’, रूस ने इजरायल के लेबनान पर हमले की आलोचना की     |   दो दिवसीय दौरे पर कतर की राजधानी दोहा पहुंचे हरदीप सिंह पुरी     |   ‘इजरायल की कार्रवाई की निंदा’, शहबाज शरीफ बोले- लेबनान के साथ खड़ा है पाकिस्तान     |   विधानसभा चुनाव: शाम 6 बजे तक असम में 85.04, केरल में 77.38, पुडुचेरी में 89.08% मतदान     |   तेल की कीमतें फिर से उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंची     |  

यूके के समुद्र तट पर दिखी 24 फुट की विशाल शार्क

यूनाइटेड किंगडम के एक समुद्र तट पर एक जानवर के आकार की विशाल शार्क की लाश बहकर आ गई. वीकेंड की मस्ती के लिए ब्रिटिश बीच पर जुटे लोग उसे देखकर हैरान हो गए.अधिकारियों को शार्क के शव को समुद्र तट से निकालने के लिए एक फोर्कलिफ्ट की जरूरत पड़ गई.

इससे पहले दर्शकों ने इस बास्किंग शार्क के शव को मैडेंस बीच के पानी में सतह पर बहते हुए देखा था. आखिरकार रविवार (30 जून) को यह स्कॉटलैंड के आयरशायर में पहुंचकर किनारे लगा. बास्किंग शार्क समुद्र में पाई जाने वाली दूसरी सबसे बड़ी जीवित मछली कही जाती है. बास्किंग शार्क को 'टूथलेस ब्रूस' के नाम से भी जाना जाता है. क्योंकि इसके दांत नहीं होते हैं.