चीन में तूफान गेमी (Typhoon Gaemi) से तहलका मचा हुआ है। तूफान के कारण भारी बारिश के से मरने वालों की कुल संख्या अब 30 हो गई है। वहीं इस बारिश ने शहर में सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचाया है और 90000 लोगों को इस तूफान ने प्रभावित किया। वहीं भारी बारिश के कारण लगभग 1300 सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है।
शुक्रवार से रिकॉर्ड बारिश हुई है, जिसमें 24 घंटे की बारिश एक स्थान पर 645 मिमी (25.3 इंच) से अधिक हो गई। गुरुवार को राज्य प्रसारक सीसीटीवी ने कहा कि तूफान गेमी से सबसे अधिक प्रभावित जिक्सिंग शहर के आठ कस्बों में सड़कें, बिजली और संचार सेवाएं मूलतः खुल गई हैं।