Breaking News

दिल्ली: गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से बाइक सवार 3 लोग गिरे, गंभीर रूप से घायल     |   ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने इस्तीफे का ऐलान किया     |   फिरोजाबाद: CM योगी ने 658 करोड़ की 81 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया     |   निहंग-व्यापारी विवाद: पंजाब के CM भगवंत की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बातचीत हुई     |   उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हुए पुल हादसे का संज्ञान लिया     |  

अमेरिका में मिशिगन के गिरजाघर में गोलीबारी, चार लोगों की मौत और 8 घायल

अमेरिका के मिशिगन में रविवार को ‘चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स चैपल’ में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान ट्रक से उतरकर एक बंदूकधारी ने फायरिंग शुरू की दी। 40 साल के थॉमस जैकब सैनफोर्ड ने लोगों से खचाखच भरे चर्च में गोलीबारी की और फिर इमारत में आग लगा दी।

पुलिस प्रमुख विलियम रेने ने बताया कि हमला सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। वारदात के कुछ मिनट बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सैनफोर्ड को और ज्यादा नुकसान पहुंचाने से पहले ही गोली मार दी।

इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। साथ ही चर्च को भी काफी नुकसान पहुंचा है। संघीय जांच ब्यूरो यानी एफबीआई मामले की जांच कर रही है। मिशिगन में हुई इस हिंसा को सोची-समझी साजिश बताया जा रहा है।

हालांकि हमले के पीछे सैनफोर्ड का मकसद अभी साफ नहीं हो पाया है। लेकिन मिशिगन के चर्च में हुआ ये हमला आस्था पर चोट और शांति को भंग करने की कोशिश माना जा रहा है। बहरहाल इन सबके बीच सैनफोर्ड के घर की तलाशी ली जा रही है।